रामपुर, मार्च 16 -- थाना क्षेत्र के ग्राम सरकड़ी मुस्तफाबाद में मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकल रहे युवक पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सरकड़ी मुस्तफाबाद निवासी नूर मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 मार्च को दोपहर करीब 2:30 बजे उसका भाई मोहम्मद अली उर्फ महमूद अली पुत्र अफसर अली मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकल रहा था। आरोप है कि उसी दौरान गांव के ही शकील अहमद और शरीफ अहमद पुत्रगण फकीरा तथा फरीद पुत्र शरीफ अहमद ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि फरीद ने प्लास्टिक की रस्सी से उसके भाई के गले को कसने की कोशिश की और हाथों पर काट भी लिया। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.