मस्जिद सीलिंग के विरोध में शुक्रवार को डीएम कार्यालय का घेराव करेंगे संगठन कार्यकर्ता
देहरादून, जून 3 -- देहरादून। थानो स्थित मस्जिद की सीलिंग के विरोध में मुस्लिम सेवा संगठन ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी और उपाध्यक्ष आकिब कुरैशी ने घोषणा की है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दोपहर 2:30 बजे कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। संगठन का आरोप है कि कागजात पूरे होने के बावजूद मस्जिद को सील किया गया है। पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक मस्जिद नहीं खुलती, तब तक प्रशासन के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा। संगठन ने लोगों से इस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जुटने की अपील सोशल मीडिया में की है। यह भी पढ़ें- थानों जामा मस्जिद सीलिंग: मुस्लिम सेवा संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी, निष्पक्ष जांच की मांग यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी राजदूत ने किया मस्जिद का उद्घाटन, भड़का जापान; चलेगा बुलड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.