देहरादून, जून 5 -- मुस्लिम सेवा संगठन ने मसूरी- देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के स्तर से थानो जामा मस्जिद को सील किए जाने की कार्रवाई का विरोध किया। शुक्रवार को कई लोग गांधी रोड स्थित पुराने रोडवेज बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। लेकिन पुलिस ने सभी को बेरीकेडिंग लगाकर डीएम कर्यालय कूच करने से रोक दिया। दोनों पक्षा में नोकझोंक हुई। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह को ज्ञापन सौंपकर मांगों से अवगत करवाया गया। संगठन ने कहा कि मस्जिद केवल इबादत का स्थान नहीं, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक सहयोग, नैतिक शिक्षा और भाईचारे का केंद्र भी रही है। ऐसे में इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और कई सवाल खड़े हुए हैं। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण के नाम पर उत्पीड़न का विरोध, लघु व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी और उपाध्यक...