देहरादून, मार्च 13 -- देहरादून। आजाद कॉलोनी स्थित मस्जिद सईदिया में गुरुवार रात तरावीह में कुरान पाक मुकम्मल (पूरा) हो गया। तरावीह में कारी शादाब ने कुरान सुनाया और मुफ्ती अयाज अहमद ने सुना। कुरान मुकम्मल होने पर नमाजियों में भारी उत्साह देखने को मिला। जमीयत के जिला सदर मौलाना अब्दुल मन्नान कासमी ने तकरीर की। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को कुरान और माह-ए-रमजान की फजीलत (महत्व) के बारे में विस्तार से बताया और रमजान के बचे हुए दिनों में ज्यादा से ज्यादा इबादत करने की गुजारिश की। तकरीर के बाद मुफ्ती अयाज ने अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर खास दुआ कराई। उन्होंने मुल्क और पूरी दुनिया में अमन-चैन, आपसी भाईचारे, लोगों की अच्छी सेहत और तरक्की के लिए दुआ मांगी, जिस पर सभी ने एक सुर में आमीन कहा। लोगों ने कुरान सुनने सुनाने वालों को इनाम से नवाजा। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.