मस्जिद व मजार हटाने के नोटिस पर ग्रामीणों ने किया विरोध
रुद्रपुर, अप्रैल 17 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मजरा ठंडा नाला कूपा गूलरभोज के ग्रामीणों ने धार्मिक स्थल हटाने के नोटिस के विरोध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने सिंचाई खंड से जारी नोटिस को न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध बताते हुए उसे निरस्त करने या पर्याप्त समय देने की मांग की। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष मो. दीन एस. टोनी पठान के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया गया कि गांव में स्थित एक मस्जिद और दो मजारों को 16 अप्रैल को लगभग 12:50 बजे नोटिस चस्पा कर अवैध अतिक्रमण बताते हुए 17 अप्रैल तक हटाने को कहा गया है। साथ ही, भूमि संबंधी दस्तावेज या न्यायालय का कोई स्थगन आदेश होने पर 18 अप्रैल से पहले प्रस्तुत करने को कहा गया है। ग्रामीणों का कहना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.