मस्जिद मोहल्ला में जलमीनार खराब,ग्रामीण परेशान
लातेहार, जून 30 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के पहाड़ कापू गांव के मस्जिद मोहल्ला में जलमीनार खराब होने से जल संकट गहरा गया है। महीनो से जलमीनार बंद पड़ी है, जिससे सफूल अंसारी, मैनूर अंसारी, सजाद अंसारी, सिली उरांव, स्कन्द बड़ा, रसीद अंसारी, फिरोज, सत्तार, हदीस, सद्दाम, ताहिर और नसीर अंसारी सहित दर्जनों परिवार प्रभावित हैं। ग्रामीणों का कहना है की जलमीनार से पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन और पीएचडी विभाग से जलमीनार की जल्द मरम्मत कराने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.