मस्जिद में बच्ची से रेप करने वाले मौलाना को आखिरी सांस तक जेल, ढाई साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला
हमीरपुर, मई 22 -- Hamirpur News: यूपी के हमीरपुर में ढाई साल पहले मस्जिद में हुई बच्ची से हैवानियत के मामले में कोर्ट सजा का ऐलान कर दिया है। कोर्ट ने दोषी मौलाना को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा, 11 साल की बच्ची से रेप करने वाले मौलाना को मृत्युपर्यन्त तक जेल में रहना होगा। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) अनिल कुमार खरवार की अदालत ने शुक्रवार को दोषी मौलाना को फैसला सुनाते हुए 26 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। बता दें कि ढाई साल पहले कुरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में उर्दू-अरबी पढ़ने गई बच्ची के साथ मौलाना ने मस्जिद में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता के ताऊ ने आरोपी मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो एक्ट) रुद्रप्रताप सिंह ने बताया कि 29 नवंबर 2023 की सुबह 11 वर्षीय बच्ची गांव की मस्जिद में पढ़ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.