वरिष्ठ संवाददाता, नवम्बर 15 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। 11 साल की लड़की से दरिंदगी और शोषण के मामले में गिरफ्तार मौलाना इमरान को सआदतगंज पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। वह मस्जिद में दीनी तालीम देने के बहाने एक साल से बच्ची के साथ दरिंदगी कर रहा था। विरोध पर उसे पीटता और वीडियो वायरल करने की धमकी देता। बच्ची के शरीर पर जख्म तक हो गए थे। दो दिन पहले जब मोहल्ले के व्यक्ति के जरिए बच्ची का वीडियो वन स्टॉप सेंटर की अधीक्षिका अर्चना सिंह और चाइल्ड लाइन के पास पहुंचा तो मामले की जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधाकरण शरण पांडेय को दी गई। टीम गठित कर बच्ची और उसके घरवालों की 24 घंटे काउंसलिंग की गई। आरोपी पर मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। वन स्टाप सेंटर (आशा ज्योति केंद्र) की अधीक्षिका अर्चना सिंह ने बताया कि वीडियो में मौलाना इमरान बच...