मस्जिद में नमाज पढ़ रहे युवक पर हमला, गंभीर रूप से घायल
बिजनौर, जून 7 -- क्षेत्र के गांव बिरदो नगली में मस्जिद में नमाज अदा कर रहे एक युवक पर गांव के ही चार लोगों ने अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुत्र को बचाने आए पिता के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित की ओर से चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि घटना की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
घटना का विवरण गांव विरदो नंगली निवासी अजमल पुत्र इसरार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह शुक्रवार शाम मस्जिद में नमाज अदा कर रहा था। आरोप है कि वहां गांव के ही कासिम, जाकिर, बिलाल और मुद्दसीर आएं और उससे बहस करने लगे। थोड़ी देर बाद ही चारों ने उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट का शोर सुनकर अजमल के पिता इसरार मौके पर पहुंचे तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.