सिद्धार्थ, फरवरी 28 -- इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के मूसा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मस्जिद के भीतर घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दिए तहरीर में मूसा गांव निवासी पीड़ित मोहम्मद इसहाक पुत्र अली बहादुर ने आरोप लगाया है कि 20 फरवरी को गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने मस्जिद में धावा बोल दिया और उन्हें लात-घूंसों से पीटा। घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का कहना है कि पूरी वारदात मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...