संभल, अप्रैल 8 -- थाना क्षेत्र के गांव रचैटा की मस्जिद में सोमवार दोपहर को खेलते वक्त दो मासूम असंतुलित होकर गिरे लोहे के गेट की चपेट में आ गए। हादसे में एक मासूम की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव रचैटा निवासी अजीत का पुत्र शाहबान गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह अपने साथी शाकिब के साथ गांव की मस्जिद में कुरान शरीफ पढ़ने गया था। पढ़ाई के बाद दोनों बच्चे मस्जिद परिसर में खेल रहे थे। खेलते-खेलते दोनों बच्चे मस्जिद में रखे खड़े लोहे के भारी फाटक (गेट) के पास पहुंच गए। इसी दौरान अचानक गेट असंतुलित होकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर शाहबान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.