मस्जिद मुहल्ला में घर पर बिजली तार गिरा, बचे लोग
लातेहार, मई 25 -- बरवाडीह , प्रतिनिधि।बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद मोहल्ला निवासी झामुमो नेता गुलाम असगर के घर पर सोमवार को 11 हजार वोल्ट प्रवाहित तार टूट कर गिर गया। इस घटना में घर के लोग बाल- बाल बच गए। आनन - फानन में फोन कर बिजली कटवाई गई। वहीं घर के सदस्यों में उस समय अफरा-तफरी भी मच गई। झामुमो नेता गुलाम असगर ने बताया कि उनके अलावे अन्य लोगो के घर के ऊपर से 11 हजार वोल्ट प्रवाहित तार गुजरा हुआ है। दोपहर में अचानक तार टूटकर छत पर गिर गया। तार टूटकर गिरते समय जोरदार आवाज भी हुई थी। उन्होंने बताया कि ऐसी सम्भावित घटना को लेकर ही पूर्व में तीन - चार बार बिजली विभाग को लिखित देकर घर के ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट तार को हटाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन घर के ऊपर से तार नही हटाया गया। जिससे हादसा होने का भय बना हुआ है। इसे लेकर ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.