मस्जिद प्रकरण: हाइकोर्ट में रिट कॉज लिस्ट में शामिल, आज या कल में होगी सुनवाई
सहारनपुर, सितम्बर 9 -- सहारनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए जाने के मामले में अब कानूनी लड़ाई तेज हो गई है। मस्जिद प्रबंधन कमेटी की ओर से मंगलवार दोपहर हाईकोर्ट में रिट दाखिल कर प्रशासनिक कार्रवाई को चुनौती दी गई है। रिट कॉज लिस्ट में शामिल हो चुकी है और इस पर एक से दो दिन के भीतर सुनवाई होने की संभावना जताई जा रही है। मस्जिद प्रबंधन के अनुसार, शनिवार को प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को बिना पूर्व नोटिस और आदेश के ध्वस्त कर दिया था। कार्रवाई के बाद कमेटी ने अधिवक्ताओं से कानूनी सलाह ली और इसके बाद हाईकोर्ट का रुख किया। रिट में मुख्य रूप से आरोप लगाया गया है कि मस्जिद हटाने से पहले संबंधित पक्ष को कोई नोटिस नहीं दिया गया। इसके साथ ही पूजा स्थल से संबंधित कानून का हवाला देते हुए प्रशासन की कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.