शामली, मई 4 -- शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सलेक विहार में पुलिस ने मस्जिद की छत पर लगे लाउडस्पीकर हटाते हुए संबंधित मुतवल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शहर कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान सलेक विहार स्थित मोहम्मदिया मस्जिद से तेज आवाज में अजान होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने जांच की तो मस्जिद की छत पर तीन बड़े लाउडस्पीकर लगे पाए गए। पुलिस ने टीम की मदद से सभी लाउडस्पीकर उतरवा दिए। स्थानीय लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि मस्जिद के मुतवल्ली शकील अहमद निवासी सलेक चंद विहार हैं, जिनकी देखरेख में ये लाउडस्पीकर लगाए गए थे। पुलिस का कहना है कि उन्हें पूर्व में भी न्यायालय व उच्चाधिकारियों के निर्देशों के तहत लाउडस्पीकर हटाने के लिए कहा गया था, इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं किया गया। पुलिस ने बताया कि लाउडस्पीकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.