प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 5 -- कंधई थाने के पास मस्जिद पर रंग फेंकने से नाराज लोग हंगामा करने लगे। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। दो लोगों को गिरफ्तार भी किया। कंधई बाजार के लोग दोपहर में होली खेल रहे थे। इस दौरान सड़क के करीब स्थित मस्जिद की दीवार पर रंग फेंक दिया गया। इससे दूसरे वर्ग के लोग हंगामा करते हुए थाने पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शीतला प्रसाद प्रजापति और आदर्श मोदनवाल को गिरफ्तार कर लिया। मामले में मो. हफीज उर्फ शानू ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया। एसडीएम ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...