मस्जिद परिसर में मिले कुएं की राजस्व टीम ने की पैमाइश, अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू
हिन्दुस्तान टीम, अक्टूबर 11 -- बिजनौर/कोतवाली देहात, हिटी। कोतवाली देहात के बनखला स्थित मस्जिद परिसर में मिले कुएं के मामले में शनिवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने परिसर में खुदाई वाले स्थान का निरीक्षण किया और भूमि की पैमाइश की। कुएं को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया को लेकर कार्रवाई की जा रही है। गांव बनखला स्थित मस्जिद परिसर में अवैध कब्जे की शिकायत गांव लक्खूवाला निवासी आलोक त्यागी ने पुलिस अधीक्षक से की थी। शिकायत के बाद जांच कराई गई। इस दौरान मस्जिद परिसर में खुदाई की गई, जिसमें कुएं का ढांचा दिखाई दिया था। शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर खुदाई वाले स्थान का निरीक्षण किया और भूमि की पैमाइश की। सूत्रों के अनुसार, मस्जिद कमेटी को कुएं से अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। हालांकि, इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.