मस्जिद ध्वस्तीकरण पर भड़के सांसद बर्क बोले- सड़क से संसद और कोर्ट तक लड़ेंगे लड़ाई
संभल, जून 7 -- कसेरूआ गांव में मस्जिद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। रविवार को अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद ने कहा कि कुछ वर्षों से न केवल संभल बल्कि पूरे प्रदेश और देश में धार्मिक स्थलों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियों के तहत हिंदू-मुस्लिम समाज को बांटने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोग हताश हैं। सांसद बर्क ने कसेरूआ गांव की मस्जिद पर हुई कार्रवाई को जल्दबाजी में उठाया गया कदम बताते हुए कहा कि प्रशासन ने बिना उचित प्रक्रिया अपनाए मस्जिद को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि वह जनता के प्रतिनिधि हैं और यदि जनता के साथ किसी प्रकार की ज्यादती होगी तो वह खुलकर उसके खिलाफ आवाज उठाएंगे। इस मामले में वह सड़क से लेकर संसद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.