देहरादून, सितम्बर 6 -- देहरादून। जमीयत उलेमा-ए-हिंद, देहरादून ने सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित लगभग 110 वर्ष पुरानी मस्जिद को प्रशासन द्वारा ढहाए जाने का कड़ा विरोध किया है। संगठन ने रविवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर इस कार्रवाई की उच्च स्तरीय जांच और अफसरों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि ध्वस्तीकरण की यह कार्रवाई एकतरफा, मनमानी और प्राकृतिक न्याय के मूल सिद्धांतों के खिलाफ थी। प्रशासन ने इतनी जल्दबाजी दिखाई कि प्रभावित पक्ष को उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय में अपना पक्ष रखने तक का मौका नहीं मिला, जिससे न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। यह भी पढ़ें- सहारनपुर में मस्जिद के मलबे के नीचे मिला 20 फीट गहरा कुआं, ASI करेगी जांच जमीयत ने स्वत...