जौनपुर, मार्च 18 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। रमजानुल मुबारक की बरकतों के बीच गयासपुर नोनारी की मस्जिद जन्नतुल फलाह में सोमवार की रात अकीदत और रुहानियत माहौल में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई। कुरान मुकम्मल होने के बाद मुल्क में अमन और खुशहाली के लिए खास दुआ कराई गई। इस मस्जिद में पिछले 12 वर्षों से तरावीह पढ़ा रहे हाफिज डॉ.मोहम्मद अशरफ ने कहा कि कुरान शरीफ अल्लाह की आखिरी किताब है। जो पूरी इंसानियत के लिए हिदायत और रहनुमाई का जरिया है। रमजान का महीना कुरान से खास ताल्लुक रखता है। इसी महीने में कुरान नाजिल हुआ। इस महीने में कुरान की तिलावत और सुनने का सवाब बहुत ज्यादा है। इस मौके पर मोहम्मद दानिश, सलीम, रसीद, अबूसाद, अजीम, शाहिद, ताबिश समेत कई लोग मौजूद रहे। कुरआन मुकम्मल होने की खुशी में लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.