वार्ता, सितम्बर 6 -- UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को औरैया के बिधूना में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार संविधान और कानून के मुताबिक नहीं चल रही है और हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। सरकार न रोजगार दे पा रही है, न महंगाई कम कर पा रही है और न ही कानून-व्यवस्था संभाल पा रही है। अखिलेश ने सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के मामले पर कहा कि भाजपा सौहार्द विरोधी है। यदि किसी पक्ष को न्याय के लिए हाईकोर्ट या उच्चतम न्यायालय जाने का अवसर ही नहीं दिया जाएगा और 12 घंटे में कार्रवाई कर दी जाएगी तो न्याय कैसे मिलेगा? अखिलेश यादव ने कहा कि मस्जिद गिराने की इतनी जल्दी क्या थी। प्रशासन की कार्रवाई से लोग दुखी हैं और चुप हैं, लेकिन यही ...