मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में भड़काऊ हरकत
पीटीआई, अप्रैल 2 -- दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में बुधवार को हनुमान जन्मोत्सव और शोभा यात्रा के दौरान एक मस्जिद के वजू खाने (टीन की छत) पर चढ़कर भगवा झंडा लहराने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे के आस-पास की है। पुलिस को जैसे ही इसकी भनक लगी वह अलर्ट हो गई। आनन-फानन में पुलिस ने स्थिति को शांत करवाया। पुलिस के मुताबिक मस्जिद के पास जब जब एक धार्मिक जुलूस इलाके से गुजर रहा था तो युवक टीन की छत पर चढ़ गए और भगवा झंडा लहराया। पुलिस के मुताबिक, वे मस्जिद के वजू करने वाले क्षेत्र की टिन की छत पर चढ़ने में सफल रहे और वहां झंडा फहराया, जिससे स्थानीय निवासियों में चिंता की स्थिति बन गई। यह भी पढ़ें- दिल्ली में शख्स से हुई 10 लाख की लूट का मामला, बेटा ही निकला आरोपी; बताई वजहबीट स्टाफ ने इस हर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.