आजमगढ़, मार्च 20 -- सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बस्ती गांव में शुक्रवार को मस्जिद के पास किसी शरारती तत्व ने पीपल के पौधे के साथ ही भगवा झंडा लगाकर माहौल को खराब करने की कोशिश की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सरायमीर थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे ने ग्रामीणों से बातचीत करने के बाद पौधा और झंडा हटवाकर मंदिर में रखवा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शरारतीतत्वों को चिह्नित कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...