बलरामपुर, अप्रैल 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। मस्जिद की दान पेटी तोड़कर रुपये निकालने वाले पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गैसड़ी कोतवाली की पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के जामा मस्जिद वार्ड-2 के अध्यक्ष ने दी गई तहरीर में कहा है कि गैसड़ी निवासी सोनू ने रात करीब दो बजे दान पेटी तोड़कर रुपये चोरी कर लिया है। इससे पहले भी वह कई मामलों में आरोपी है। अध्यक्ष ने कार्रवाई किए जाने और दान पेटी से चोरी हुए रुपये वापस दिलाने की मांग की है। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- मोबाइल दुकान और मंदिर से लाखों की चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.