धनबाद, जनवरी 26 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा की खरखरी बस्ती स्थित रजा जामा मस्जिद की दूसरी मंजिल की छत ढलाई में रविवार को आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों अकीदतमंदों ने श्रमदान किया। इस दौरान छत ढलाई के लिए कड़ाही की बोली लगाई गई। खरखरी बस्ती निवासी सह कांग्रेस नेता शेख गुड्डू ने अपने पिता मरहूम शेख इब्राहिम के नाम पर 4,51,786 रुपये की बोली लगाकर पहली कड़ाही उठाई। दूसरी कड़ाही शेख डब्लू और तीसरी कड़ाही शेख मुस्तकीम ने उठाई। मौलाना समीम फैजी, बोकारो से आए मौलाना मुख्तार आलम चतुर्वेदी ने लोगों का हौसला बढ़ाया। हाजी शेख अनवर, शेख नबाब, शेख लाला, शेख जेनुल, शेख मन्नान आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.