संवाददाता, जनवरी 6 -- यूपी के सहारनपुर में थाना नागल क्षेत्र के गांव नोजली दनियालपुर में मंगलवार सुबह मस्जिद के जिम्मेदार को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच पहले मारपीट हुई, इसके बाद दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। घटना में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पथराव करने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। एक पक्ष के इकराम ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग पिछले कई दिनों से मस्जिद के जिम्मेदार को लेकर विवाद कर रहे हैं। जिम्मेदार बदले जाने के बावजूद विपक्षी बिना किसी कारण के झगड़े पर उतारू हैं। इकराम का कहना है कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे विपक्षी लाठी, डंडे, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.