लातेहार, नवम्बर 30 -- लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के अम्बाकोठी मोहल्ला स्थित मस्जिद और चबूतरे के पास जमा गंदगी को रविवार की सुबह नगर पंचायत टीम ने साफ कराया। उल्लेखनीय है कि हिंदुस्तान अखबार ने शनिवार के अंक में अम्बाकोठी मोहल्ला स्थित मस्जिद और चबूतरे के पास गंदगी का अंबार होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। स्थानीय निवासियों अंकित पांडे, सोनू कुमार व अन्य लोगों ने बताया कि प्रतिदिन कचरा उठाव नहीं होने के कारण कचरा जमा होकर ढेर का रूप ले लेता है, जिससे आसपास बदबू फैलने के साथ बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लोगों ने नियमित कचरा उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। नगर पंचायत ने आश्वासन दिया है कि आगे से वार्ड में नियमित सफाई और कचरा उठाव की निगरानी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान ...