जौनपुर, मार्च 6 -- जौनपुर, संवाददाता। बरकतों और रहमतों के पवित्र महीने रमजान में इबादतों का सिलसिला तेज हो गया है। नगर के प्रेमराजपुर स्थित मस्जिद आयशा में चौदहवें रोजे पर तरावीह में पवित्र कुरआन मुकम्मल किया गया। इस मौके पर मस्जिद परिसर में महफिल हुई, जिसमें हाफिज आमिर हमजा खैराबादी ने रमजान की फजीलत, कुरआन शरीफ की अहमियत और अल्लाह तथा उसके रसूल की शिक्षाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि रमजान का महीना रहमतों और बरकतों से भरा होता है। इसी पाक महीने में क़ुरआन शरीफ नाज़िल हुआ, इसलिए इसकी तिलावत और उसे समझना हर मुसलमान के लिए जरूरी है। उन्होंने रोजे की अहमियत बताते हुए कहा कि रोज़ा हर बालिग मुसलमान पर फर्ज है। कार्यक्रम के अंत में मौजूद लोगों ने इमाम की गुलपोशी कर उन्हें तोहफा भेंट किया। इस मौके पर हुसैन अहमद, मो. अशफाक, मो. इब्राहीम,...