मेरठ, मार्च 10 -- रमजान महीने में मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारे जाने के विरोध में मंगलवार को उलेमा के साथ मुस्लिम समाज के कई गणमान्य लोग एसपी सिटी से मिले। मवाना कस्बे के रहने वाले एक व्यक्ति ने कस्बे की बड़ी मस्जिद में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाए जाने की शिकायत की थी। एसएसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने मस्जिद से लाउडस्पीकर उतरवा दिया था। इसके विरोध में मुस्लिम समाज के लोग उलेमा को साथ लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उलेमा ने मस्जिद से लाउडस्पीकर उतारे जाने का विरोध किया। बताया कि रमजान के महीने में सहरी के समय मस्जिद से अजान और सायरन बजाया जाता है। जिससे सभी को रोजे के सही समय की जानकारी मिल सके। यदि लाउडस्पीकर उतारे जाएंगे तो रमजान में काफी परेशानी होगी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में हाजी मोहम्मद राशिद, हाजी मोहम्मद समी सलमानी, मो. अतीक अलवी, राव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.