बुलंदशहर, फरवरी 20 -- रमजान के पहले शुक्रवार को मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा करने के लिए नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान बड़ी संख्या में रोजेदारों ने जुमे की नमाज में हिस्सा लिया और इबादत की। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने नमाज अदा की। रोजेदारों ने नमाज के बाद आपसी भाईचारे और देश में अमन-चैन कायम रहने की दुआएं मांगीं। जामा मस्जिद, मकबरे वाली मस्जिद,मुफीदम वाली मस्जिद, एक मीनार मस्जिद, ताज मस्जिद के अलावा शहर की विभिन्न मस्जिदों में जुम्मे की नमाज अदा की गई। रमजान का पहला जुम्मा होने के कारण रोजेदारों में सुबह से ही नमाज अदा करने को लेकर उत्साह देखने को मिला। बच्चे बुजुर्ग सभी कुर्ते पजामे पहने नजर आए। दोपहर होते होते कस्बे की सभी मस्जिदे नमाजियों से खचाखच भर गई। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मस्जिदों के बाहर पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.