मस्जिदों में हुई अलविदा जुमा की नमाज, ईद आज
ललितपुर, मार्च 20 -- रमजान के पवित्र माह के आखिरी जुमा को अलविदा की नमाज अदा की गई। इस मौके पर सुरक्षा और साफ सफाई व्यवस्था को लेकर पुलिस, प्रशासन मुस्तैद रहा। विभिन्न मस्जिदों के बाहर खासी संख्या में पुलिस बल तैनात था और पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न अधिकारी भ्रमण करते रहे। रमजान माह के अलविदा जुमा की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। जिम्मेदार अधिकारियों की देखरेख में नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों ने पहले से ही मस्जिदों के आस पास साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई और चूना आदि का छिड़काव करवाया। नमाज से पहले जनपद की शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों के बाहर खासी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया था। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में जामा मस्जिद घुसयाना, बाबा सदशनशाह मस्जिद सिविल लाइन, कदीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.