बदायूं, मार्च 14 -- उझानी, संवाददाता। नगर व क्षेत्र में अलविदा की नमाज़ अकीदत के साथ अदा की गई। इस दौरान सभी मस्जिदों में नमाज़ियों की बड़ी तादाद देखते हुए मस्जिदों पर पुख्ता इंतजाम किए गए। जामा मस्जिद कमेटी के सदर डॉ नईम उद्दीन ने बताया की रमज़ान के पवित्र महीने के आख़िरी जुमा अलविदा की नमाज़ पर जामा मस्जिद में नामज़ियों के लिये ख़ास इंतज़ाम किये गये, ताकि किसी को नमाज़ पढ़ने में कोई असुविधा न हो। मस्जिद के पेशे इमाम मोहम्मद शफीक आलम ने रमज़ान महीने की इबादत का ज़िक्र किया।मोहल्ला बहादुर गंज, कुरैशियान, गद्दी टोला, मस्जिद उमर, पठान टोला, गंज शहीदा, नौ गज़ा पीर, मदीना कालोनी के अलावा गांव मानकपुर हरपालपुर, नानाखेड़ा, अल्लापुर भोगी, सकरी जंगल गांव की मस्जिदों में अलविदा की नमाज़ तय वक़्त पर अदा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.