बलिया, मार्च 3 -- बलिया, संवाददाता। रमजान माह के पाक महीने मुस्लिम लोगों ने मंगलवार को एहतराम के तेरहवां रोजा रखा। रोजेदारों ने मस्जिदों में इबादत के साथ कुरआन की तिलावत की। विभिन्न मस्जिदों में पांच वक्त की नमाज के साथ रात में एशा के वक्त तरावीह की विशेष नमाज अदा की गई। इस दौरान मुल्क में खुशहाली व अमन-चैन की दुआएं मांगी गई। इसमें बड़े-बुजुर्ग के साथ ही बच्चे भी शामिल रहे। दोपहर बाद से घरों में महिलाएं इफ्तार की तैयारी में लग गई। इफ्तार के लिए कई तरह के पकवान बनाए गए। शाम को मस्जिदों से अजान की पुकार सुनकर रोजेदारों ने खजूर और पानी से रोजा खोला। साथ ही घुघनी, पकौड़ी, चिप्स, हलवा, फल आदि का सेवन किया। रसड़ा हिसं के अनुसार स्थानीय कस्बा और ग्रामीण इलाकों में मुस्लिम लोगों ने मंगलवार को भोर में सहरी खाया और एहतराम के साथ तेरहवां रोजा रखा। र...