गुड़गांव, फरवरी 20 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में रमजान के पाक महीने का पहला जुमा अकीदत और रूहानियत के खास माहौल में अदा किया गया। सुबह से ही मस्जिदों, बाजारों और गलियों में अलग ही रौनक देखने को मिली। खुले स्थानों से लेकर मस्जिदों में जुमे की नमाज को लेकर खासा उत्साह नजर आया। दूसरे दिन बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने बड़ी संख्या में रोजा रखा और इबादत में मशगूल रहे। नमाज के दौरान दुआ की गई कि अल्लाह देश को अमन, सुकून, तरक्की और खुशहाली अता फरमाए। देश के हर नागरिक को आपसी भाईचारे, सद्भाव और प्रेम की डोर में बांधे रखे। नमाज स्थलों पर सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़: दोपहर होते ही सदर बाजार, राजीव चौक पर मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावा कई जगह मस्जिदें खचाखच भर गईं और ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.