आरा, मार्च 12 -- सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड की आबगीला जामा मस्जिद और पेउर गांव स्थित अबूबक्र जामा मस्जिद में हर्षोल्लास के साथ खत्म तरावीह की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नमाजियों की उपस्थिति रही। आबगीला जामा मस्जिद में हाफिज शादाब रिजवी और पेउर गांव की अबूबक्र जामा मस्जिद में हाफिज सईद हुसैन की ओर से खत्म तरावीह मुकम्मल कराई गई। इस मौके पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी नमाजियों ने दोनों हाफिजों को फूल-माला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया, जिससे मस्जिद का माहौल और भी रौनकदार हो उठा। खत्म तरावीह के अवसर पर आबगीला में अनवर हसन जामाली, मो. रिजवान, जुबैर आलम, हसन इमाम, मो. नासिर सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं पेउर की अबूबक्र जामा मस्जिद में मस्जिद के सचिव मास्टर नौशाद साहब, इंतेखाब फैज, इश्तियाक सबा, हाजी अंजार अहमद, तनवीर अहमद,...