हमीरपुर, मार्च 17 -- मौदहा, संवाददाता। पवित्र महीने रमजान के तीसरे अशरे में मस्जिदों में कुरान मुकम्मल का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को औलिया मस्जिद और मस्जिद हक्की बाबा में कुरान मुकम्मल हुआ। जिसके बाद मस्जिद इंतेजामिया और मोहल्ले वालों ने हाफिजों को नकदी और उपहार देकर सम्मानित किया। रविवार देर शाम कस्बे के मोहल्ला हैदरिया स्थित औलिया मस्जिद (टिकरा वाली) में कुरान मुकम्मल हुआ। जिस पर तरावीह की नमाज़ में कुरान सुनाने वाले हाफिज मुफ्ती सलमान मिस्बाही को मस्जिद इंतजामिया और मोहल्ले के युवाओं ने फूल माला पहनाकर नकदी के साथ उपहार देकर विदा किया। इस दौरान मुफ्ती सलमान सहित अन्य हाफिजों ने रमजान, ईद और कुरान पर विस्तार से खिताबत की और इस पाक महीने में मुल्क के अमन, चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआएं मांगी। इस दौरान मस्जिद के इमाम हाफिज रफीक सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.