बेगुसराय, मार्च 10 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। रमज़ानुलमुबारक के बीसवीं तारीख मंगलवार की शाम से प्रखंड क्षेत्र के सभी मस्जिदों में ऐतिकाफ का पालन शुरू हो गया है। प्रत्येक गांव से कुछ लोग अपनी मस्जिद में ऐतिकाफ का पालन करने के लिए पूरे गांव की ओर से मस्जिद की तन्हाई में बैठते हैं। मालूम हो कि रमज़ानुलमुबारक में ऐतिकाफ नामक एक ऐसी इबादत है, जो रमज़ान के आखिरी अशरे (अंतिम के दस दिन) में की जाती है। इस इबादत के माध्यम से रोज़ेदार अपनी, अपने परिवार के सदस्यों व गांव के लोगों की बख्शिश करवाने के लिए लगातार दस दिनों तक मस्जिद में क़याम कर विशेष इबादत के माध्यम से दुआ करते हैं। इसके तहत प्रत्येक मस्जिद में कम से कम एक मुत्तक़ी, परहेज़गार रोज़ेदार व्यक्ति रमज़ान के आखिरी अशरे (10 दिन) के चौबीसों घंटे अपना घर-परिवार छोड़कर मस्जिद में बिता कर खुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.