किशनगंज, मार्च 13 -- टेढ़ागाछ। रमजान के चौथे जुमे के मौके पर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। फुलवाड़िया हाट स्थित जामा मस्जिद सहित आसपास की मस्जिदों में रोजेदारों ने नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, खुशहाली तथा आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगीं। फुलवाड़िया जामा मस्जिद के इमाम, हाफिज मोहम्मद जफर आलम ने अपने संबोधन में रमजान के पवित्र महीने की विशेषता पर रोशनी डालते हुए कहा कि यह महीना सब्र, इबादत और इंसानियत का पैगाम देता है। उन्होंने कहा कि रमजान बरकत, रहमत और मगफिरत का महीना है, जिसमें अल्लाह अपने बंदों की दुआएं कबूल फरमाते हैं।जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद परिसर में विशेष इंतजाम किए गए थे ताकि रोजेदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.