बोकारो, मार्च 13 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पाक महीने रमजान के मौके पर शुक्रवार को चौथे जुमे के दौरान अलविदा नमाज पेटरवार क्षेत्र में बड़े ही अकीदत और मोहब्बत के साथ विभिन्न मस्जिदों में पढ़ी गई। इस मौके पर पेटरवार, सदमा, लुकैया, जरूवा टांड, लुकैया पांडेय टोला, उत्तासारा, पतकी पुनर्वास, हडमिता, पन्ना टांड सहित अन्य स्थानों में रमजान महीने के चौथे जुम्मे की नमाज मुस्लिम समुदाय की ओर से पढ़ी गई। पेटरवार स्थित जामा मस्जिद के इमाम हाफिज सिद्दीक ने चौथे जुम्मे में अलविदा की नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद लोगों ने हाथ फैलाकर देश व राज्य में अमन चैन कायम रहे की दुवा मांगी। इस दौरान विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.