सासाराम, फरवरी 20 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में रमजान के पहले जुमे की नमाज अकिदत के साथ अदा की गई। नमाजियों ने शहर के शाही मस्जिद, शाहजुमा मस्जिद, जक्की शहीद मस्जिद, शाहजलालपीर जमा मस्जिद, अंसारगंज मस्जिद, बाग भाई खां मस्जिद, नूरनगंज मस्जिद, मोची टोला स्थित मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की। जुमे की अजान के साथ ही मस्जिदों में नमाजियों के पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया था। बड़े बुजुर्गों के साथ छोटे-छोटे बच्चों ने भी मस्जिदों में नमाज अदा की। पहले जुमे की नमाज को लेकर शहर के सभी मस्जिदों में नमाजियों की काफी भीड़ देखी गई। अल्लाह की रजा में रमजान का पहला जुमा बीता। नमाज के बाद लोगों ने गुनाहों से मगफिरत के लिए अल्लाह से दुआएं की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.