दुमका, मार्च 21 -- दुमका। दुमका सहित पूरे जिले में शनिवार को शांति और भाईचारे के साथ ईद मनाई गई। ईद की नमाज अदा करने के लिए जामा मस्जिद सहित जिले के अन्य मस्जिदों में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। देर रात से ही रिमझिम बारिश होने के कारण इस वर्ष दुधानी के ईदगाह में नमाज अदा नही की गई। दुमका के जामा मस्जिद में ईद उल फितर के मौके पर इमाम ने कहा कि ईद शांति एवं भाईचारे का त्योहार हैं। जिस तरह रमजान के महीने में हमलोगों ने इबादत की वह जज्बा पूरे साल रखें। जरूरत मंदों की मदद हर वक्त करें। अपनी आमदनी का एक हिस्सा जकात के रूप में गरीबों के बीच बांटें। रमजान के महीने में हमलोग जिस तरह से गरीबों की सेवा करते हैं, उसें अपनी आदत में शुमार करें ताकि साल भर हम जरूरतमंदों के काम आ सकें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.