गाजीपुर, फरवरी 18 -- जमानियां। नगर कस्बा स्थित मस्जिदों में मुकद्दस माह-ए-रमजान के दौरान लाउडस्पीकर (माइक) लगाने की मांग को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया से अनुमति की गुहार लगाई। बुधवार को अमन शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार अहमद खान वारसी ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि रमजान के दौरान अजान, नमाज और इमाम की आवाज दूर बैठे रोजेदारों तक स्पष्ट रूप से पहुंचाने के लिए लाउडस्पीकर की आवश्यकता महसूस की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ध्वनि प्रदूषण से संबंधित सभी सरकारी मानकों का पालन किया जाएगा। इस अवसर पर कमाल माहिर अंसारी, सैयद फैजान अहमद सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.