गोरखपुर, मार्च 12 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर में अलविदा की नमाज और आगामी ईद-उल-फितर को देखते हुए नगर निगम से सभी मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था कर रहा है। सभी जोनल अधिकारियों, सफाई निरीक्षकों एवं सफाई सुपरवाइजर को इस बाबत निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को महानगर की मस्जिदों में माह-ए-रमजान की अलविदा की नमाज बड़ी संख्या में पढ़ी जाएगी। ऐसे में मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के निर्देश दिए गए हैं। चांद के दीदार के अनुसार ईद-उल-फितर का पर्व 20 या 21 मार्च को मनाया जाएगा। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव, मुख्य स्वास्थ्य एवं खाद्य निरीक्षक स्वास्थ्य सहप्रभारी एसबीएम, मुख्य स्वास्थ्य एवं खाद्य निरीक्षक पवन कुमार, समेत सभी जोनल सफाई न...