मस्जिदों का होगा पुनः निर्माण, प्रथम चरण की 12 लाख की धनराशि जारी
रुडकी, मई 16 -- कलियर, संवाददाता। कलियर में लंबित पड़े मस्जिदों के निर्माण कार्यों के लिए दरगाह प्रबंधन ने धनराशि जारी कर दी है। इस बारे में विधायक हाजी फुरकान अहमद लगातार शासन स्तर पर प्रयास कर रहे थे। विधायक फुरकान अहमद ने इससे पहले आरोप लगाया था कि दरगाह प्रबंधन स्तर पर विकास परियोजनाओं की फाइलें रोकी जा रही हैं। इससे क्षेत्र के विकास कार्य रुके हुए थे। उन्होंने दरगाह क्षेत्र के अधूरे विकास कार्यों को लेकर उप सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण सचिव, डीएम से मिलकर आग्रह किया था कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इसके बाद विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। सीएम धामी ने इस मामले की संज्ञान लेकर डीएम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.