मस्जिदों और ईदगाहों पर लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
मधुबनी, मई 28 -- मधुबनी,निज संवाददाता। शहर और आसपास के इलाकों में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व उत्साह, अकीदत और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न मस्जिदों और ईदगाह में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नए कपड़े पहनकर अल्लाह की इबादत की और देश-दुनिया में अमन-चैन, तरक्की तथा खुशहाली की दुआ मांगी। महिला नमाजियों ने मस्जिद में नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। कई स्थानों पर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। मौलाना हाफिज कारी सलीम ने अपने तकरीर में कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, बलिदान और इंसानियत का पर्व है। यह भी पढ़ें- अमन, शांति, भाईचारा व इंसानियत का संदेश है ईद-उल-अजहा उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। इमाम मौलाना रिजवान अहमद ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.