नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- मस्जिदों और अन्य इबादतगाहों के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया गया। 'मॉनिटरिंग कमिटी ऑफ इंडियन मुस्लिम्स' के तहत आयोजित प्रदर्शन में मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा वकील, सिविल सोसाइटी कार्यकर्ता और विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में संवैधानिक अधिकारों और कानूनी प्रक्रिया का पालन किए जाने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- मस्जिदों के लिए जंतर-मंतर पर हुआ प्रोटेस्ट; सांसद इकरा हसन, जिया उर रहमान समेत कई हिरासत मेंप्रदर्शन में हिरासत आयोजकों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इनमें लोकसभा सांसद इकरा हसन, मुहिबुल्लाह नदवी, जिया-उर-रहमान बर्क, जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के उपाध्...