बाराबंकी, फरवरी 27 -- मसौली। कानपुर के एक होटल में काम करने वाले मसौली निवासी एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। चार बहनों में एकलौते पुत्र की मौत की खबर से मां और बहनें सदमें में हैं। अभी कुछ दिन पूर्व गांव से युवक कानपुर के लिए गया था। थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी शहनाज उर्फ शानू (18) पुत्र मोहम्मद आरिफ करीब साढ़े तीन माह पूर्व काम की तलाश में कानपुर गया था। कानपुर में एक होटल में काम करता था। कुछ दिन पूर्व वह गांव आया था। फिर यहां से कानपुर के लिए गया था। शुक्रवार को उसकी मौत की सूचना परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। मृतक के पिता मोहम्मद आरिफ गांव के कुछ लोगों के साथ कानपुर के लिए रवाना हो गए। घर वालों ने बताया कि मृतक शहनाज उर्फ शानू घर में चार बहनों में सबसे छोटा था। शुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.