अयोध्या, मार्च 22 -- भदरसा,संवाददाता। केएम शुगर मिल मसौधा ने इस वर्ष 2025-26 का पेराई सत्र का शुक्रवार की रात लगभग दो बजे बन्द कर दिया। मिल ने पिछले वर्ष की तुलना में लगभग सवा तीन लाख कुन्तल गन्ने की पेराई अधिक की है। मसौधा चीनी मिल 14 नवम्बर 2025 को पूजन अर्चन के साथ पेराई सत्र की शुरुआत की जो 20 मार्च की सुबह सवा सात बजे पेराई सत्र का समापन कर दिया। इस वर्ष एक करोड़ ग्यारह लाख तिरसठ हजार कुंतल गन्ने की पेराई की जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग सवा तीन लाख कुन्तल अधिक है। मसौधा चीनी मिल के अधिशाषी निदेशक सुभाष चन्द्र अग्रवाल ने बताया की गन्ने का पेराई सत्र समाप्त हो गया है। किसानों के गन्ना मूल्य का जल्द भुगतान कर दिया जायेगा। किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि किसान गन्ने की अधिक बुवाई करें जिससे किसानों को अधिक लाभ मिल सके। गन्ना बुवाई म...