मसौढ़ी में अगवा कर युवती से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
पटना, जून 22 -- मसौढ़ी के एक गांव में शौच करने घर से बाहर जा रही 22 वर्षीया युवती को अगवा कर दो मनचलों ने दुष्कर्म किया। घटना शनिवार की रात करीब नौ बजे की है। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर मनचलों ने मारपीट भी की। इस मामले में पीड़िता ने तुलसीचक मुसहरी निवासी भीम मांझी और मनोज मांझी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अभिरक्षा में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई। इसके बाद पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम घर से शौच करने के लिए जा रही थी। तभी भीम और मनोज ने पकड़कर हाथ-पैर बांधकर अगवा कर पास के आम के बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर दोनों ने मारपीट की और मुंह बंदकर दिया। इसके बाद किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता घर आकर परिजनों को घटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.