पटना, मार्च 11 -- शादी समारोह में जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग में दो बच्चों को गोली लगी है। जिससे अफरातफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना मसौढ़ी अनुमंडल के लहसुना थाना के हरवंशपुर गांव में सोमवार देर रात की है। हर्ष फायरिंग के दोनों बच्चे घायल बच्चों में एक दूल्हा और दूसरा दुल्हन पक्ष का है। दोनों घायलों की उम्र पांच से छह वर्ष बताई जा रही है। थानाध्यक्ष खुशबू खातून ने बताया कि हरवंशपुर निवासी उपेन्द्र सिंह की बेटी की शादी के लिए बारात औरंगाबाद के बन्दया थाना क्षेत्र से आई थी। जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग हुई। जयमाला के लिए बनाए गए मंच पर मौजूद दो बच्चों को गोली लग गई। जिससे अफरातफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल दोनों को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों की हालत स्थित बताई जा र...