फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 13 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर के कादरीगेट मसेनी मार्ग पर आवास विकास तिराहे के सामने नाले के किनारे सोमवार की सुबह एक नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला। शव कपड़े में लपेटकर फेंका गया था। घटना को देखते हुए पुलिस की टीम पहुंची और जांच की। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। राह चलते लोगों ने कलियुगी मां को जीभरकर कोसा। मसेनी क्षेत्र में कई अस्पताल हैं। घटना के बाद अब कैमरे खंगाले जा रहे हैं। यह पता किया जा रहा है कि आखिर मासूम का शव कैसे आया। किसनेस्वास्थ्य विभाग भी चौकन्ना हुआ है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रंजन गौतम का कहना है कि इसमें जानकारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो सुबह कुछ बच्चे कबाड़ बीन रहे थे। तो उनकी नजर एक पॉलिथिन पर पड़ी। जिसे खोलकर देखा गया तो कपड़े के अंदर नवजात बच्ची का शव थ...